तुर्की के मशहूर रिसोर्ट में आग लगने से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 76, स्थानीय पुलिस ने किया 9 को गिरफ्तार

फारुख हुसैन
डेस्क: तुर्की के एक मशहूर स्की रिसॉर्ट में आग लगने से मरने वालों की संख्या कम से कम 76 हो गई है। तुर्की के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। आग की इस घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जबकि स्थानीय पुलिस ने 9 लोगो को गिरफ्तार किया है।

बताते चले कि बोलू में स्थित 12 मंज़िला ग्रांड कार्टाल होटल में स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 3:27 बजे आग लगी थी। होटल में 234 लोग रुके हुए थे। बोलू तुर्की की राजधानी अंकारा से 170 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, वहां काफ़ी कम तापमान की वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय लग गया।











