कोलकाता आरजी कर मेडिकल कालेज में महिला ट्रेनी डाक्टर की बलात्कार और हत्या प्रकरण में भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सियालदह अदालत में सुनवाई

आदिल अहमद
डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है। सियालदह अदालत में विशेष जज अनिर्बान दास मामले की सुनवाई कर रहे हैं। कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है।

वहीं, मामले में पीड़िता के पिता ने सीबीआई जांच को ख़ारिज किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि सीबीआई ने उन्हें कभी कोर्ट के सामने बयान देने के लिए नहीं बुलाया। हालांकि, अदालत में पीड़ित के माता-पिता में से कोई भी मौजूद नहीं हैं। सीबीआई इस मामले में घटना के वक्त मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रहे संदीप घोष और टाला पुलिस थाने के प्रभारी के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाख़िल नहीं कर सकी है। इन दोनों पर ‘अपराध वाली जगह सबूतों से छेड़छाड़’ करने का आरोप है। फिलहाल संदीप घोष और थाना प्रभारी अभिजीत मंडल ज़मानत पर बाहर हैं।











