फ़िल्मी स्टाइल में चोरो ने बनाया विस्फोट करके संग्राहलय में रास्ता और सोने की बनी 4 प्राचीन कलाकृति चुरा ले गए

आदिल अहमद
डेस्क: नीदरलैंड्स के एक संग्रहालय में चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को तड़के सुबह हुई। रातभर में चोरों ने चार प्राचीन कलाकृतियों को चुरा लिया, जो सोने से बनी हुई थीं। चोरों ने एसेन में ड्रेंट्स म्यूज़ियम में घुसने के लिए फ़िल्मी स्टाइल में विस्फोटकों के ज़रिए रास्ता बनाया था।

रोमानिया के संस्कृति मंत्रालय ने चोरी हुई वस्तुओं को बरामद करने के लिए हर संभव क़दम उठाने का वादा किया है, जो बुख़ारेस्ट से डच संग्रहालय को उधार दी गई थी। ड्रेंट्स म्यूज़ियम के निदेशक हैरी टुपन ने कहा कि कर्मचारी इस चोरी से ‘गहरे सदमे’ में थे। उन्होंने कहा कि यह 170 साल के इतिहास में सबसे बड़ी घटना थी।











