वक्फ संशोधन विधेयक को मिली जेपीसी की मंजूरी, बोले विपक्षी सांसद ‘अल्पसंख्यकों और वक्फ बोर्ड के साथ मज़ाक किया गया है. संविधान पर बुलडोजर चलाया गया’

ईदुल अमीन
डेस्क: वक्फ़ संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी ने अपनी मंज़ूरी दे दी है। सोमवार को जेपीसी की बैठक में संशोधनों के बाद स्वीकार कर लिया गया है। सरकार के द्वारा कुल 44 संशोधन जेपीसी को दिए गये थे, जिसमे 14 संशोधन जेपीसी ने स्वीकार कर लिया है। विपक्ष ने समस्त संशोधन के विरोध में अपने संशोधन दिए जिस पर वोटिंग सत्ता पक्ष के खेमे में 16:10 से गई।

वहीं विपक्षी सांसदों ने इस प्रक्रिया का विरोध किया और इसे संविधान से ख़िलाफ़ बताया है। समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जेपीसी की बैठक के बाद कहा, ‘देश के अल्पसंख्यकों और वक्फ बोर्ड के साथ मज़ाक किया गया है। संविधान पर बुलडोजर चलाया गया है। जिस तरह से सारी प्रक्रिया को खत्म किया गया है। इससे यह लगता है कि जो ये बिल लाया गया था, यह एक मज़ाक था।’











