विधायक हंसू राम ने मरीजों में फल वितरित कर मनाया अपना जन्मदिवस

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): 357 विधानसभा बेल्थरा रोड के सुभासपा के विधायक हंसू राम ने अपने जन्मदिन के मौके पर यहां सीएचसी सीयर पहुंचकर दर्जनों मरीजों में फल वितरण किया। सीएचसी सीयर पहुंचते ही अधीक्षक राकेश सिंह सहित अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने गुलाब का फूल देकर जन्मदिन की बधाई दिया।

इस मौके अरबाज खान, सतीश सिंह, उमेश अम्बेडकर, शैलेन्द्र सिंह, सभासद राम मनोहर गांधी, अमित जायसवाल, मनीष सिंह सहित अस्पताल परिवार के लोग मौजूद रहे।











