बिना शर्त ज़मानत पर रिहा हुवे बेउर जेल से प्रशांत किशोर

अनिल कुमार
डेस्क: अदालत ने प्रशांत किशोर को बिना शर्त जमानत दे दिया है। प्रशांत किशोर को पुलिस ने 6 जनवरी की सुबह गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें सशर्त जमानत मिली थी। जिस पर उन्होंने सशर्त जमानत लेने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। अब बिना शर्त जमानत मिलने के बाद प्रशांत किशोर बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं।

बता दें कि प्रशांत किशोर को बिहार पुलिस ने आज सुबह तड़के चार बजे गांधी मैदान से हिरासत में लिया था। इस दौरान गांधी मैदान में काफी हंगामा भी हुआ। प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया गया है।











