डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के शहर गोमा पर विद्रोहियों का कब्ज़ा

ईदुल अमीन
डेस्क: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के दक्षिण में स्थित गोमा शहर पर एम23 विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है। स्थानीय लोगों की ओर से जारी किए गए वीडियो में कांगो की सेना पर बढ़त हासिल करने के बाद एम23 विद्रोहियों को गोमा शहर के मुख्य रास्तों पर पेट्रोलिंग करते देखा जा सकता है, इसके बाद से दस हजार से अधिक लोग आस-पास के कस्बों में पलायन कर गए हैं।

कीनिया ने युद्धविराम का आह्वान किया है और यह घोषणा की है कि कांगो और रवांडा अगले दो दिनों में एक क्षेत्रीय आपातकाल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रुटो फिलहाल पूर्व अफ्रीका कम्युनिटी के अध्यक्ष हैं। साल 2021 के बाद से कांगो के एक बड़े इलाके पर विद्रोही गुट एम23 का नियंत्रण है।











