कुंभ पर बोले अखिलेश यादव ‘मुआवजा न देना पड़े इसीलिए मरने वालो के आकडे छिपा रही है सरकार’

आफताब फारुकी
डेस्क: कुम्भ मेले में हुई भगदड़ में मृतकों के आकड़ो को लेकर सरकार पर विपक्ष बुरी तरह हमलावर है। इस क्रम में अखिलेश यादव ने सरकार पर मृतकों के सही आकडे नहीं दिखा रही है, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार मुआवजा न देना पड़े इसके लिए आकडे सही नही बता रही।

उन्होंने कहा, ‘अगर अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों को टैक्स फ़्री कर सकते हैं, तो इतने बड़े पैमाने पर जो कुंभ में स्नान करने के लिए इतने दूर-दूर से आ रहे हैं, उनके लिए हाईवे पर लगने वाले टोल फ़्री किया जाना चाहिए। बताते चले कि कुम्भ में हुई भगदड़ में सरकार द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार कुल 30 श्रद्धालुओ की मौत हो गई थी। विपक्ष का आरोप है कि मृतकों की संख्या इससे कही अधिक है।











