युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की को अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा ‘बिना चुनाव वाला तानाशाह’, यूरोपी देशो की आई प्रतिक्रियाये

मो0 कुमेल
डेस्क: यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने को लेकर अमेरिका और रूस के बीच हुई शांति वार्ता के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच में विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ज़ेलेंस्की को बिना चुनाव वाला तानाशाह करार दे दिया।

ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग यानी आसान शब्दे में उनकी लोकप्रियता मात्र चार प्रतिशत रह गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा करती है कि 57 फ़ीसदी यूक्रेनी लोग अभी भी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पर विश्वास करते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ के बीच यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने पर सऊदी अरब में शांति वार्ता हुई थी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा था, ‘हम सब पारदर्शिता चाहते हैं ताकि कोई पीठ पीछे कुछ न तय करे। हमें रूस-अमेरिकी वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया था।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर यूरोपीय देशो की प्रतिक्रियाए आई है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स ने कहा कि ये राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की लोकतांत्रिक वैधता के लिए बिल्कुल ग़लत और खतरनाक है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने ज़ेलेंस्की से फोन पर बात कर उनसे कहा कि वो उनके साथ हैं। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्शन ने भी वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को तानाशाह कहने के लिए ट्रंप की निंदा की।










