कांग्रेस का आरोप ‘अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ी लगाकर अपमानित करके निर्वासित किये जाने की तस्वीरे मुहैया’

तारिक खान
डेस्क: अमेरिकी सेना का एक विमान अमेरिका में बिना दस्तावेज़ों के रह रहे भारतीयों को लेकर बुधवार को अमृतसर के गुरु रविदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया है। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने बताया कि ‘उस समय की विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अमेरिका की राजदूत नैन्सी पॉवेल के सामने इसको लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। यूपीए सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे और राहुल गांधी जैसे नेताओं ने भारत दौरे पर आए अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था।’
पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह के उस बयान का भी ज़िक्र किया जिसमें अमेरिका की इस कार्रवाई को उन्होंने ‘निंदनीय’ बताया था। पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बातचीत के दौरान अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय आप्रवासियों को लेकर चिंता जताई थी। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बिना दस्तावेज़ के अमेरिका में रह रहे भारतीयों के संबंध में जो सही होगा भारत वो क़दम उठाएगा।’











