पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने माना ‘जो जीता वही सिकंदर’, हार स्वीकार करते हुवे कहा ‘जनता का फैसला सर आँखों पर’

तारिक खान

डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘आज दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए हैं और जनता का जो भी निर्णय है, जनता का जो भी फ़ैसला है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।’

केजरीवाल ने कहा, ‘जनता का निर्णय सिर माथे पर। मैं भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और मैं उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ वोट दिया है उन्हें, वो उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर पूरा उतरेंगे। पिछले दस साल में जनता ने जो मौका दिया हमें, उस दस साल में हमने बहुत काम किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी के क्षेत्र में, हमने दिल्ली के इनफ़्रास्ट्रक्चर के लिए भी काम किया।’

उन्होंने कहा कि ‘अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक कंस्ट्रक्टिव अपोज़िशन का रोल निभाएंगे बल्कि हम समाजसेवा, जनता के दुख-सुख में काम आना, व्यक्तिगत तौर पर जिसको भी जो ज़रूरत होगी, हम काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए। हम राजनीति को एक ज़रिया मानते हैं जिसके ज़रिए जनता की सेवा की जा सके, लोगों के सुख-दुख में काम आ सकें।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *