अमेरिका से भारतीय अप्रवासियो के एक और निर्वासन पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान ‘निर्वासित भारतीय का विमान पंजाब में ही उतार कर मोदी सरकार पंजाब को अपमानित करना चाहती है’

मो0 कुमेल
डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय आप्रवासियों के अमेरिका से एक और निर्वासन की ख़बरों के बीच केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब को अपमानित करना चाहती है। समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़ 15 फ़रवरी को 119 भारतीयों को लेकर एक विमान अमेरिका से पंजाब पहुंच सकता है।

भगवंत मान ने कहा, ‘ये पंजाब को बदनाम करने की बीजेपी की साजिश है और हमेशा रहती है।’ इससे पहले अमेरिकी सेना का एक विमान अमेरिका में बिना दस्तावेज़ों के रह रहे 104 भारतीयों को लेकर 5 फ़रवरी को अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था।











