राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास का हुआ निधन

तारिक खान
डेस्क: अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह सवा सात बजे निधन हो गया। 85 वर्षीय महंत दास को 3 फ़रवरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उनको लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में भर्ती करवाया गया था।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘एक दुखद सूचना प्राप्त हुई है कि राम लला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी हमारे बीच नहीं रहे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके अनुयायियों और उनके समर्थकों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दे।’
6 दिसंबर, 1992 को जब बाबरी मस्ज़िद गिराई गई थी, तब सत्येंद्र दास ही मंदिर के पुजारी थे। मस्ज़िद गिराए जाने से पहले महंत दास ने मूर्तियां को पास के एक मंदिर में शिफ़्ट कर दिया था और जब मस्ज़िद गिरा दी गई, तो उसके बाद उन्होंने मूर्ति को वहां बनाए गए अस्थाई मंदिर में रख दिया था।











