धूमधाम से मनाया गया संत गाडगे जयंती

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): सीयर ब्लाक के तुर्तीपार चौराहा समीप संत गाडगे प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। आयोजित समारोह में लोकसभा सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने संत गाडगे को महान समाज सुधारक बताया।

मौके पर सभासद मोहम्मद सद्दाम, राजन कन्नौजिया,अमलेश कुमार, रामाश्रय यादव प्रधान, गंगा कन्नौजिया, सर्वेश कन्नौजिया प्रधान, राजू, दिनेश,कपूर चंद महेंद्र,डा मनोज कन्नौजिया,आशिष,रूपचन्द शैलेन्द्र, अशोक, आदि मौजूद रहे।











