ट्रंप सरकार ने युएसएड के ज़्यादातर कर्मियों को भेजा छुट्टी पर या उन्हें नौकरी से निकाला

आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने यूएसएड के ज़्यादातर कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है या उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवेलपमेंट या यूएसएड के 4,200 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया है। इसके अलावा कम से कम 1,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

अमेरिका के एक फेडरल जज ने ट्रंप प्रशासन की इस योजना पर रोक लगा दी थी, लेकिन शुक्रवार को कहा था कि यह रोक स्थायी नहीं होगी। यूएसएड की स्थापना साल 1961 में की गई थी, जिसमें हालिया कॉस्ट कटिंग के पहले तक क़रीब 10 हज़ार कर्मचारी काम कर रहे थे।










