कुम्भ में आईआईटी बाबा नाम से चर्चाये बटोरने वाले अभय सिंह को किया जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार, मिली ज़मानत पर हुवे रिहा

रेहान सिद्दीकी
डेस्क: कुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चाओं में आए अभय सिंह को सोमवार को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया। अभय सिंह के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। बाद में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि शिप्रा पथ थाना इलाक़े के एक होटल में अभय सिंह नाम का एक शख्स ख़ुदकुशी करने का प्रयास कर रहा है।

दिगंत आनंद के मुताबिक़ अभय सिंह के पास से मिले गांजे को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभय सिंह के पास से (1।50 ग्राम) मिले गांजे की कम मात्रा होने के कारण उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच की जा रही है। जमानत पर रिहा होने के बाद अभय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘थोड़ा सा गांजा मिला है। किसी ने बोल दिया कि बाबा सुसाइड कर रहे हैं, इसलिए पुलिसकर्मी आए थे।’
(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए।)











