सीआईएसऍफ़ की माहिला अधिकारी पर शोषण का आरोप लगा कर यूपी के गाजीपुर निवासी अभिषेक ने बनाया अपना वीडियो और इन्स्टाग्राम पर अपलोड कर फांसी लगा कर दिया अपनी जान

आफताब फारुकी

डेस्क: आत्महत्या के एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मंगलुरु में एक शख्स ने सीआईएसऍफ़ महिला अधिकारी पर शोषण का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। यूपी के इस शख्स ने ये दावा करते हुए अपनी जीवनलीला खत्म कर ली कि सीआईएसऍफ़ की एक महिला अधिकारी ने उसके साथ धोखा किया और शोषण किया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिषेक सिंह (40) के रूप में हुई है, जिन्होंने राव एंड राव सर्किल के पास एक लॉज में फांसी लगा ली।

सुसाइड करने से पहले अभिषेक ने 20 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए इसी महिला को जिम्मेदार ठहराया और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अपलोड कर दिया। चेन्नई की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अभिषेक अपने सहकर्मियों के साथ एक प्रदर्शनी देखने के लिए मंगलुरु आए थे। वीडियो में उन्होंने सीआईएसऍफ़ की असिस्टेंट कमांडेंट पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला ने उन्हें फंसाया और नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। इसके बावजूद धोखा देते हुए महिला ने उनके साथ संबंध बनाए।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उसने भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उसका फायदा उठाया और उससे 8 लाख रुपये का सोना हड़प लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उसके कई लोगों के साथ ऐसे ही रिश्ते थे। स्थानीय अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत की जांच शुरू कर दी है। अभिषेक ने बताया कि सीआईएसऍफ़ अफसर की फिलहाल अहमदाबाद में पोस्टिंग है। डेढ़ साल पहले मुलाकात हुई थी,इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। लड़की सुंदर थी और पावरफुल पोजिशन पर थी, लगा अच्छी है, तो मैंने प्रोपोज कर दिया। मुझे नहीं पता था कि वह शादीशुदा और एक बेटी की मां है, हमारे संबंध गहरे हो गए।

उन्होंने आगे वीडियो में आरोप लगाया कि अब इस महिला ने मुझे ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है कि जीना बेकार है। मैंने जबरदस्ती पति से बात करके इसका नंबर मांगा, धमकी दी कि बचना है तो 4 लाख दे दो, इसके बाद पति ने मेरी बात करवाई। उसका पति भी ठीक नहीं है। इन लोगों को दूसरों के इमोशन से खेलना आता है। मैं इनके चक्कर में बुरी तरह फंस गया हूं। वह CISF में एक ओहदे पर है, तो ऐसे कैसे विवाहेत्तर संबंध बना सकती है। यूज करो और छोड़ दो वाला कल्चर सही नहीं है। मुझे काफी कुछ करना था अपने गांव के लिए भी लेकिन मुझे ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया कि मैं कुछ नहीं कर सकता।

अभिषेक ने वीडियो में आगे कहा कि जब मुझे पता चला कि इसकी शादी हो चुकी है तो इसने मुझे कहा कि इस शादी में उसका विश्वास नहीं। उसका देवर बेटी का उत्पीड़न करता है। वह अपने भाई की शादी के बाद अप्रैल में पति से तलाक ले लेगी। जब मैंने इसे छोड़ना चाहा तो रात में फोन करके न्यूड फोटो भेजती थी। सब डाटा आप चेक कर सकते हैं। इसने मेरे साथ बहुत गलत किया। इसका पति भी ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैंने इसके प्यार में इसकी सब बातें मानी। अपने घरवालों को भी बताया था। मैं इसकी बेटी को भी संभालने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन ये यूज एंड थ्रो करती है। मेरे से सारे खर्चे करवाए। मैं इतना बेइज्जत हो चुका हूं कि मेरा रहना बेकार है। उम्मीद है कि इस पर कुछ एक्शन होगा ताकि ये दोबारा किसी के साथ ऐसा न करे। मैं जीना चाहता था, अपने गांव के लिए कुछ कनरा चाहता था।

वीडियो में अभिषेक किसी सोनू-मोनू का नाम लेते भी नजर आए। इसको छोड़ना मत, ये बहुत गंदी है। मुझे नहीं पता था कि ये मुझसे प्यार नहीं करती। वह इमोशनली फंसा रही थी। मैं इस उम्र में पागल हो गया। मुझे लगता था कि मेरे जीवन में कुछ सेटल हो जाएगा। गांव के लिए जितना कर सकते थे, किए। हम और भी करना चाहते थे, लेकिन सारा पैसा खत्म हो गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *