मलिहाबाद में युवती की हत्या मामले में आरोपी ऑटो चालक अजय पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, उसका भाई दिनेश पहले ही चढ़ चूका है पुलिस के हत्थे

ईदुल अमीन
डेस्क: लखनऊ के मलिहाबाद में महिला की कथित रेप और हत्या करने का आरोपी ऑटो ड्राइवर अजय आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख का ईनाम रखा था। आज पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अजय को पुलिस की गोली लगी। जिसके बाद पुलिस उसको लेकर अस्पताल आई। जहा चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार अजय से पुलिस की मुठभेड़ अभी कुछ देर पहले महमूद नगर इलाके में हुई है।

लखनऊ डीसीपी वेस्ट जोन, विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार, 21 मार्च को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि ‘मलिहाबाद के आम के बाग़ में महिला का शव मिलने के बाद मामले की जांच में कई टीमें लगाई गयीं। सीसीटीवी की जांच की गई, मुखबिरों और सर्विलांस की मदद ली गई। इसके बाद शुक्रवार, 21 मार्च को इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने दुबग्गा इलाके के रहने वाले दिनेश नाम के एक व्यक्ति को अरेस्ट किया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है।’
अधिकारियों के मुताबिक दिनेश के पास से मृतक महिला के कुछ कागजात बरामद हुए हैं। वो ऑटो भी मिला और जिसमें ये घटना घटी थी। डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, दिनेश ने बताया कि अजय एक महिला को लाया था, जो लखनऊ के रास्ते नहीं जानती थी। वो चिनहट जाना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक अजय और दिनेश महिला को लेकर मलिहाबाद के एक बाग़ में गए और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। महिला के द्वारा विरोध करने पर दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। लखनऊ पुलिस ने ये जानकारी भी दी है कि अजय पर चोरी, लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। वो काकोरी, पारा, ठाकुरगंज, मलिहाबाद का शातिर बदमाश है।










