बिहार: विधानसभा के बजट सत्र में तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर टीका लगा कर झूठ बोलने का लगाया आरोप, डिप्टी सीएम ने तेजस्वी को टोपी लगाने का दिया सुझाव, हुई तीखी नोकझोक

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार विधानसभा के बजट चल रहे बजट सत्र के दौरान 4 मार्च को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। तेजस्वी ने विजय सिन्हा पर टीका लगाकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। जिसके जवाब में विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को टोपी लगाने की नसीहत दे डाली।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर इस बात को गलत संदर्भ में पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘अटल जी ने कहा था कि जंगलराज हटाना है कमल खिलाना है, NDA की सरकार बनानी है और सुशासन के लिए नीतीश कुमार को लाया गया।‘ इसके बाद तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा पर बयान से मुकरने का आरोप लगाते हुए बोला कि आप सनातनी हैं, टीका लगाते हैं और सदन में झूठ बोलते हैं।
इसके जवाब में विजय सिन्हा ने कहा ‘आपको टीका से इतनी नफरत है तो टोपी पहन लीजिए।‘ तेजस्वी यादव और विजय सिन्हा की इस नोकझोंक के बाद टीका और टोपी पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी विधायक राम सूरत राय ने आरोप लगाया कि मुसलमानों का वोट लेने के लिए तेजस्वी यादव ऐसे बयान देते हैं। बीजेपी की सहयोगी पार्टी जदयू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘बिहार वसुधैव कुटंबकम की धरती है। यहां टीका भी लगाते हैं और टोपी भी पहनते हैं। यहां मंदिरों की घेराबंदी भी होती है। और क्रबिस्तान की भी। तेजस्वी यादव को कानून की टोपी का एहसास होना चाहिए।‘ राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी तेजस्वी और विजय सिन्हा के इस नोंकझोक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग केवल सनातन की बात करते हैं। लेकिन समाज को बांटने में लगे रहते हैं।











