बिहार: सुशासन बाबु के राज में भागलपुर में पुलिस टीम पर हुआ हमला, हमले में एक अधिकारी और चार पुलिसकर्मी हुवे घायल

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के भागलपुर ज़िले में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। भागलपुर एसएसपी ह्दयकांत ने बताया, ’14 मार्च की रात को अंतिचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दो गुटों में तनाव की ख़बरें आई थीं। बच्चों की लड़ाई थी, जो दो गुटों के तनाव में बदल गई।’

प्रदेश में पिछले पांच दिनों में यह तीसरा मौका है, जब पुलिस पर इस तरह का हमला किया गया है। इससे पहले, मुंगरे ज़िले में भीड़ ने एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। एक और पुलिसकर्मी की बुधवार को मौत हो गई थी। वह भी अररिया ज़िले में पुलिस पर भीड़ के हमले में घायल हो गए थे।











