एलन मस्क की स्पेसएक्स की राकेट में एक बार फिर हुआ धमाका, फिर बरसे आसमान से मलवे

फारुख हुसैन
डेस्क: गुरुवार को टेक्सास से लॉन्च होने के थोड़ी देर बाद अरबपति कारोबारी और अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन में शामिल एलन मस्क की स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स के एक रॉकेट में विस्फोट हो गया है। इस कारण कुछ हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द कर दी गईं और अंतरिक्ष यान के मलबे के गिरने को लेकर चेतावनियां जारी की गई हैं।

इस घटना में किसी तरह की चोट या क्षति की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कैरिबियन सागर के द्वीपीय देशों से मिली तस्वीरों में आसमान से आग में तब्दील मलबे की बारिश दिखाई दे रही है। यह रॉकेट परीक्षण का आठवां मिशन था और यह इसकी लगातार दूसरी विफलता थी।










