लखनऊ: मंदिर के पास मिला बछड़े का कटा हुआ सर, पुलिस जुटी जांच में

मो0 कुमेल
लखनऊ: मदेयगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को गोवंश का कटा सिर मिला है। गोवंश के अवशेष मिलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले की सूचना पर विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मदेयगंज थाने की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अवशेष फेंकने वाले का पता लगा रही है। जानकारी लगते ही विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। इसी बीच पता चला कि करीब सात महीने पहले यहां पर गाय के पेट पर चाकू से वार किय गया था। उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।










