नाम दीया मगर काम स्याह: पुलिस के हत्थे चढ़ी मैडम दीया तो हुआ खुलासा कि नेपाल की बेटी और प्रयागराज की बहु चला रही थी बिहार में यह अपराधिक गैंग

आफताब फारुकी
डेस्क: पूर्णिया पुलिस ने 23 साल की दीया नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। दीया को लोग मैडम दीया के नाम से भी पुकारते है। पुलिस को उसके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन मिले है। नेपाल की मूल निवासिनी दीया का विवाह प्रयागराज में हुआ था। मगर वह अपने पति संग पूर्णिया में रहकर अपराधिक गैंग संचालित कर रही थी।

जिसके बाद वह महलदार टोले में किराये के मकान में रहकर वह पति के साथ मोबाइल चोरी और छिनैती का गिरोह चलाने लगी। जिस महिला के बुलावे पर वह पूर्णिया पहुंची वह धंधे में उसकी बराबर की पार्टनर है। उसका मायका भी यूपी के प्रयागराज के रघुनाथपुर में ही है और ससुराल पूर्णिया में है। दीया ने पुलिस को बताया कि, गिरोह में महिला, उसका पति तथा लगभग आधा दर्जन लड़के शामिल हैं।
लड़के राह चलते लोगों के मोबाइल झपट लेते हैं, जबकि सहयोगी महिला मेले और बाजारों में पहुंचने वाले लोगों की जेब से मोबाइल निकालती है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि, प्रयागराज की महिला अपने पति के साथ महलदार टोले में रहकर गैंग का संचालन कर रही थी। मोबाइल छिनतई एवं चोरी के इस गिरोह के सभी सदस्यों का पता चल गया है। पुलिस जल्द सभी को गिरफ्तार कर लेगी।











