अपनी पार्टी के 19वे स्थापना दिवस पर राज ठाकरे ने गंगा को लेकर दिया विवादित बयान, कहा ‘ उस गंगा के पानी को नहीं पिएंगे, जिसमें करोड़ो लोगों ने स्नान किया. लोगों को अंधविश्वास से बाहर निकलना चाहिए’

सबा अंसारी

डेस्क: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी एमएनएस के 19वे स्थापना दिवस के मौके पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे गंगा नदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो उस गंगा के पानी को नहीं पिएंगे, जिसमें करोड़ो लोगों ने स्नान किया। लोगों को अंधविश्वास से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एक भी नदी स्वच्छ नहीं है। इस देश में नदी को मां माना जाता है। विदेश में तस्वीर अलग है। वहां की नदियां साफ-सुथरी हैं।

राज ठाकरे पिंपरी चिंचवाड़ मे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुंबई में एक बैठक हुई। इसमें कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गैर हाजिर थे। कारण पूछने पर सबने अलग-अलग कारण बताए। ‘कुछ ने तो कहा कि कुंभ में गए थे। हमने कहा पाप ही क्यों करते हो। बाला नांदगांवकर मेरे लिए कमंडल से गंगाजल लेकर आए। मैंने कई वीडियो देखे जिनमें महिलाएं और लोग शरीर को रगड़ते नजर आए, बाला नांदगांवकर कह रहे थे- ये गंगाजल पी लो। मैंने कहा मैं नहाने वाला नहीं हूं। और गंगाजल क्यों पीना चाहिए? वह पानी कौन पीएगा?…अभी अभी कोविड गया है। दो साल मुंह पर मास्क लगाकर घूम रहे थे। अब वहां जाकर स्नान कर रहे है। कौन उस गंगा में जाकर कूदेगा? श्रद्धा का भी कुछ अर्थ होना चाहिए।’

राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की एक भी नदी स्वच्छ नहीं है। कोई उसमें नहा रहा है तो कोई कपड़े धो रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय से सुन रहा हूं गंगा को साफ करेंगे पर ऐसा नहीं हो रहा है। ठाकरे ने लोगों से अंधविश्वास से बाहर आने की अपील की। राज ठाकरे ने कहा कि देश की एक भी नदी स्वच्छ नहीं है, लेकिन हम उनको माता कहते हैं। विदेश में लोग नदियों को माता नहीं कहते, लेकिन वहां की नदियां साफ हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *