संभल: एसडीएम ने कहा ‘छतों नमाज़ पढ़ने की इजाज़त मांगी है. किसी अनहोनी की आशंका होगी तो इजाज़त नहीं दी जाएगी’ बोले सांसद बर्क ‘छत कोई सरकारी जगह नही, व्यक्तिगत है, घर में इबादत नहीं करेगे तो कहा करेगे?’

आफताब फारुकी
डेस्क: संभल के सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क़ ईद की तैयारियों को लेकर शांति समिति (पीस कमिटी) की बैठक के बाद एसडीएम वंदना मिश्रा के नमाज़ पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि छत व्यक्तिगत जगह है कोई सरकारी संपत्ति नही। अगर हम घर में इबादत नहीं करेगे तो कहा करेगे? उनका यह बयान संभल की एसडीएम के बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि छत पर किसी अनहोनी की आशंका रहेगी तो नमाज़ की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ”सड़कों पर नमाज़ की इजाज़त नहीं दी जाएगी और न ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने दिया जाएगा। छतों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त मांगी गई है। हम इसे देखेंगे और अगर किसी अनहोनी की आशंका होगी तो इसकी भी इजाज़त नहीं दी जाएगी।’











