बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुवे बोले तेजस्वी यादव ‘नीतीश जी हमसे बड़े है, हम उनका सम्मान करते है, मगर जिस तरह उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया हम शर्मिंदा है’

अनिल कुमार
पटना: नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रगान के दौरान वह लोगों का अभिवादन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के इस बर्ताव की आलोचना हो रही है। वही विपक्ष भी लगातार हमलावर है। इसी क्रम में आज आरजेडी विधायको ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहारियों का सिर शर्म से झुकाने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री राज्य का नेता होता है और यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री राष्ट्रगान का अपमान कर रहा हो।’ दरअसल, नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रगान के दौरान वह लोगों का अभिवादन करते दिख रहे हैं।











