युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की ‘मैं अब भी अमेरिका के साथ खनिज समझौता करने को तैयार हु, बशर्ते…..!

ईदुल अमीन
डेस्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि हालिया घटना के बाद उन्हें यूरोप से स्पष्ट समर्थन मिला है। ज़ेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि कुछ ज़्यादा एकजुटता के साथ, सहयोग करने की कुछ ज़्यादा इच्छा के साथ उन्हें यूरोप का समर्थन मिल रहा है।

इससे पहले रविवार को लंदन में यूक्रेन में जंग को लेकर कई यूरोपीय देशों के नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की भी मौजूद थे। ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘मैं अब भी अमेरिका के साथ खनिज समझौता करने को तैयार हूं लेकिन हमारी शर्त यही है कि यूक्रेन की स्थिति के बारे में सुना जाए।’ दरअसल ज़ेलेंस्की खनिज समझौते के बदले अमेरिका से यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं।
पिछले सप्ताह शुक्रवार को ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में तीखी बहस हो गई थी। इस बहस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ज़ेलेंस्की पर काफ़ी हमले किए थे। इस बहस के बाद यूरोप के कई देशों ने खुलकर यूक्रेन का समर्थन किया था।










