बोले बाबा रामदेव ‘रूह अफ़ज़ा वालों ने शरबत जिहाद को अपने ऊपर ले लिया, इसका मतलब है कि वह यह जिहाद कर रहे’

तारिक खान
डेस्क: योग गुरु रामदेव ने अपने ‘शरबत जिहाद’ वाले विवादित बयान का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया। बीते हफ़्ते रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रामदेव वायरल वीडियो में कहते दिखे, ‘जैसे लव जिहाद, वोट जिहाद चल रहा है वैसे ही शरबत जिहाद भी चल रहा है।’

बाबा रामदेव ने कहा कि ‘लेकिन सनातनियों को समझना चाहिए कि किससे सनातन का गौरव बढ़ रहा है और किससे इस्लाम का गौरव बढ़ रहा है। अब इसे लेकर किसी के पेट में दर्द होता हो तो होने दो, जो शरबत जिहाद है वह है ही।’ बताते चले कि बाबा रामदेव के ‘शरबत जिहाद’ पर काफी चर्चा हुई और लोगो ने बाबा रामदेव को अपना कारोबार बढाने के लिए इस्लामोफोबिया का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।











