प्रयागराज: योगी सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा ‘योगी सरकार झूठे आकडे फैलाती है, कुम्भ भगदड़ में मरने वालो की संख्या अभी तक नहीं बताया’

तारिक खान
प्रयागराज। कुंभ की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, मुझे भी कुंभ कराने का अवसर मिला था। मैंने इसके लिए सुझाव दिए थे, लेकिन सरकार ने नजरअंदाज किया। बीजेपी झूठे आंकड़े फैलाती है। भगदड़ में मरने वालों की संख्या नहीं बताई।

आगे अखिलेश यादव ने कहा, सपा सरकार में जो कुंभ का आयोजन हुआ था, वहां के विद्यार्थी और प्रोफेसरों ने मिलकर एक स्टडी की थी कि किस तरह एक शहर बसाया जाता है और एक शहर पूरी तरह से खत्म हो जाता है। इस स्टडी का पूरा डॉक्यूमेंट बनाकर हमने प्रेस में रिपोर्ट रखी थी। भाजपाई अपने नकारात्मक नजरिए की वजह से अपनी बुराई समझ रहे थे।










