कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूछा सत्ता से सवाल ‘ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा ?’

तारिक खान
डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक इंटरव्यू शेयर करते हुए तीन सवाल किए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को किसने कहा था और पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया।

बताते चले कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद 10 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते की घोषणा की थी। राहुल गांधी का तीसरा सवाल किया इसी सन्दर्भ में था कि आखिर, ‘ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा?’
22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद छह मई और सात मई की दरमियानी रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हवाई हमले किए थे। भारत ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी शुरू कर दी थी और ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।










