लुधियाना के हनुमान मन्दिर के बाहर पाकिस्तानी झंडा लगाने के मामले में आरोपी की शिनाख्त ‘विक्रम आनंद’ के रूप में हुई, मंदिर कमेटी ने दर्ज करवाया ऍफ़आईआर, आरोपी फरार

निलोफर बानो

डेस्क: लुधियाना हैबोवाल स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पाकिस्तान झंडा लगा कर शहर का माहोल ख़राब करने की कोशिश की गई। इस मामले की जानकारी जब हुई तो शहर की फिजा बदल गई और भीड़ जुटने लगी थी। मंदिर प्रबंधन ने सूझ बुझ का परिचय देते हुवे पुलिस से मामले में जांच करने को कहा। जांच में निकल कर सामने आया है कि विक्रम आनंद ने यह झंडा लगा था।

मंदिर कमेटी के चेयरमैन ऋषि जैन के द्वारा अब इस सम्बन्ध में पुलिस को लिखित शिकायत दिया है और कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग किया है। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है जब दो अज्ञात व्यक्ति स्कूटी पर आए और उन्होंने मंदिर के मुख्य गेट के बाहर जमीन पर पाकिस्तान के झंडे लगाए और एक्टिवा पर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस को दी गई शिकायत में घुमारंमड़ी के रहने वाले ऋषि जैन ने बताया कि वह मंदिर के चेयरमैन है। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने आते है। इसी की तैयारियों के चलते मंदिर में मौजूद था। लगभग 5 बजे अचानक जब उसका ध्यान मेनगेट पर पड़ा तो वहां पर पाकिस्तान के झंड़े चिपके हुए थे। जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जिसमें उक्त आरोपी कैद हो गया। फुटेज में नज़र आ रहा है कि 2 लोग एक्टिवा पर सवार होकर आए और चंद मिनटों में चले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रम आनंद की तालाश में छापेमारी की जा रही है और वह फरार है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *