भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा ‘हमारी संविधान यात्रा से घबरा गई है भाजपा’

आदिल अहमद

डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि हमारी संविधान यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की बात भाजपा करती है तो इमरजेंसी तो भाजपा लेकर आई है, जो अघोषित इमरजेंसी है। अमीर को और अमीर बना रहे है और गरीब को और गरीब।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘एक साल से चल रही हमारी संविधान यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। घबराने के बाद इन्हें कुछ ना कुछ करना है। इसलिए वो 50 साल पुरानी इमरजेंसी की बात अब कर रहे हैं। मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं जो लोग अपने गर्वनेंस में नाकामयाब रहे, कुछ नहीं कर पाए और उनकी विफलता इतनी है कि लोग महंगाई को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब नहीं है। बेरोजगारी का जवाब नहीं है। भ्रष्टाचार पर जवाब नहीं है।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘जो बातें ये करते आए हैं। उन झूठ को छुपाने के लिए आज ये नाटक रचा जा रहा है। मैं ये सवाल करना चाहता हूं आप एक तरफ गरीब को और गरीब बना रहे हैं। अमीर को और अमीर बना रहे हैं। इस खाई को वो खत्म नहीं कर सकते हैं। इमरजेंसी तो अब आप लेकर आए हैं। ये अघोषित इमरजेंसी है। वो इमरजेंसी तो चली गई और संविधान में बदलाव भी हो गया। अब वो इमरजेंसी नहीं है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *