ईरान के ऊपर अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु संयंत्र नष्ट नही हुवे, ख़ुफ़िया रिपोर्ट लीक होने पर ट्रंप के विशेष दूत ने कहा ‘ये देश द्रोह का मामला है’

मो0 कुमेल

डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बारे में लीक हुई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लीक हुए ख़ुफ़िया आकलन को ‘देशद्रोह’ बताया है।

स्टीव विटकॉफ़ ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा, ‘यह अपमानजनक है, यह देशद्रोह है और इसकी जांच होनी चाहिए। जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार है, उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’ दरअसल पेंटागन की शुरुआती ख़ुफ़िया मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमले से इसमें कुछ महीने की देरी ही हुई है।

ट्रंप ने स्टीव विटकॉफ़ की फ़ॉक्स न्यूज़ से हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘स्टीव विटकॉफ़ का कहना है: हमने फ़ोर्दो ठिकाने पर 12 बंकर बस्टर बम गिराए। इसमें कोई शक नहीं कि बमों ने उसकी सुरक्षा परत को भेद दिया और कोई शक नहीं कि वह ठिकाना पूरी तरह तबाह हो गया। इसलिए जो रिपोर्ट ये कह रही हैं कि हम अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर पाए, वो बिल्कुल बेबुनियाद हैं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *