मुरादाबाद: प्रेमी ने किसी बात पर नाराज़ होकर प्रेमिका का पेचकस से गोद डाला शरीर, जिस्म पर दो दर्जन घाव देने के बाद गला दबा कर किया हत्या, आला-ए-क़त्ल सहित आरोपी आरिफ गिरफ्तार

मो0 कुमेल
डेस्क: मुरादाबाद जिले में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर इस क्रूर हत्या का सफल खुलासा किया है। मृतक युवती के शरीर पर चोट के 24 निशान मिले हैं जो आरोपी द्वारा पेंचकस से हमले की वजह से बने हैं। पुलिस के मुताबिक युवती का शव मक्के के खेत में मिला था। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने उसपर पेंचकस से हमला कर दिया। इसके बाद युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने युवती के शरीर पर पेंचकस से दो दर्जन से ज्यादा बार हमला किया है और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया है। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों की फोन पर बात भी होती थी। पुलिस ने इस मामले में बयान जारी कर बताया है, ‘1 मई को युवती ने आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शाम को जब आरोपी युवती से मिलने पहुंचा तो वह मक्के के खेत में घास काट रही थी। उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दी, जिससे मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाराज हो गया और उसने युवती का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसने पेंचकस से उस पर हमला किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया।’ पुलिस ने आरोपी से आला क़त्ल वह पेंचकस और युवती का फोन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।











