‘युवती के जिस्म की कीमत 2 हज़ार से लेकर 5 हज़ार’, होटल की आड़ में मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेता चला रहा था जिस्म फरोशी का धंधा

आफताब फारुकी

डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को दुष्कर्म और देह व्यापार जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई असम की रहने वाली 33 वर्षीय पीड़िता की शिकायत की बाद हुई है। युवती ने भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि वह एक वर्ष से अधिक समय तक जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार के दलदल में धकेल रखा था।

युवती ने आरोप लगाया है कि होटल के संचालक और उसके साथी ने भी कई बार दुष्कर्म किया।  पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने जबलपुर के इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसका पार्टनर शीतल उर्फ मथुरा दुबे को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता ने जब इन दोनों के चंगुल से किसी तरह भागकर खुद को मुक्त किया, तब जाकर वह गढ़ा थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर होटल पहुंची और पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की। पीड़िता ने बताया कि उसे होटल में मैनेजमेंट के काम के लिए जबलपुर लाया गया था। इसके बाद गढ़ा थाना क्षेत्र की गढ़ा बजरिया में स्थित अतिथि होटल में पिछले एक साल से बंधक बनाकर रखा गया।

पीडिता का आरोप है कि इस दौरान उसे न केवल देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, बल्कि होटल संचालक और इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसकी सहयोगी शीतल ने कई बार उसके साथ बलात्कार भी किया। पीड़िता को इस दौरान न कोई मेहनताना दिया गया, न ही उसे बाहर जाने की इजाजत थी। उसे डराया-धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका सहयोगी शीतल उर्फ मथुरा दुबे फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दुष्कर्म, बंधक बनाना, धमकी देना और अनैतिक देह व्यापार चलाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *