‘आपरेशन सिंदूर’ को लेकर मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इंस्टाग्राम इंफ़्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की बढ़ी मुश्किलें, यूनिवर्सिटी ने तीन महीने के लिए किया निलंबित

तारिक खान

डेस्क: आपरेशन सिंदूर को लेकर मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली इंस्टाग्राम इंफ़्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की मुश्किलें कम होती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुवे अब उनके विश्वविद्यालय ने उन्हें अकेडमिक और नॉन अकेडमिक दोनों गतिविधियों से तीन माह के लिए निलम्बित कर दिया है।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ अख़बार ने सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर के हवाले से बताया है कि शर्मिष्ठा को यूनिवर्सिटी ने अकादमिक और नॉन अकादमिक गतिविधियों से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर विद्या यरवेडकर ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘शर्मिष्ठा ने जो कुछ भी कहा है उसके बारे में हमें सोशल मीडिया के ज़रिए पता चला। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह सिंबायोसिस के स्टूडेंट या किसी भी भारतीय नागरिक के लिए पूरी तरह से अशोभनीय है।’

उन्होंने कहा, ‘हमने यूनिवर्सिटी की आचार संहिता का पालन किया और डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक की। छात्रा को तीन महीने के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया गया है।’ इसके अलावा सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने शर्मिष्ठा के प्लेसमेंट पर भी रोक लगा दी है। प्रो चांसलर ने बताया, ‘हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना और सभी संस्कृतियों और धर्मों के प्रति सम्मान की शिक्षा देते हैं। हमने सख्त कार्रवाई की है और उन्हें प्लेसमेंट से भी रोक दिया है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *