बौद्ध भिक्षुओ से यौन सम्बन्ध बना कर उनके वीडियो और तस्वीरे बना ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, अब तक 9 भिक्षुओ को बना चुकी है अपना शिकार  

आफताब फारुकी

डेस्क: थाईलैंड पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि उसने भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उन कृत्यों की तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल कर पैसों की उगाही की। पुलिस के अनुसार, इस महिला को ‘मिस गोल्फ’ के नाम से जाना जा रहा है, और उसने कम से कम नौ भिक्षुओं के साथ संबंध बनाए।

पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग से उसने पिछले तीन सालों में लगभग 385 मिलियन बाट की उगाही की। जांचकर्ताओं ने जब उसके घर की तलाशी ली तो उन्हें 80,000 से अधिक तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनका उपयोग वह भिक्षुओं को ब्लैकमेल करने के लिए करती थी। पुलिस ने बताया कि यह मामला पहली बार जून के मध्य में उनके संज्ञान में आया, जब उन्हें पता चला कि बैंकॉक में एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद एक प्रमुख भिक्षु अचानक गृहस्थ बन गए।

पुलिस के अनुसार, मिस गोल्फ ने मई 2024 में उस भिक्षु के साथ ‘संबंध बनाए’ थे। बाद में महिला ने दावा किया कि वह उसके बच्चे की मां है और चाइल्ड सपोर्ट के लिए सात मिलियन बाट से अधिक की रकम की मांग की। पुलिस का कहना है कि ये मामला उनकी नज़र में पहली बार जून के मध्य में आया था जब उन्हें पता चला कि बैंकॉक के एक मठाधीश ने एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद अचानक भिक्षु की ज़िंदगी छोड़ दी थी।

पुलिस के मुताबिक़, मिस गोल्फ़ ने मई 2024 में उस भिक्षु के साथ ‘संबंध बनाए थे।’ बाद में उसने दावा किया कि वह उसके बच्चे की मां है और उससे सात मिलियन बाट से अधिक की भरण-पोषण राशि की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने पाया कि अन्य भिक्षुओं ने भी उसी तरह से मिस गोल्फ़ को इसी तरह पैसे ट्रांसफ़र किए थे। पुलिस ने इसे महिला के “काम करने का तरीक़ा” बताया है। पुलिस ने बताया कि उसने पाया है कि लगभग सभी पैसों को बैंक खाते से निकाल लिया गया है और कुछ का इस्तेमाल ऑनलाइन जुए में भी किया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *