खाकी हुई दागदार: कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा का तमंचे के बल पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

आदिल अहमद

डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार करने वाले सिपाही जिस पर कक्षा 11 की छात्र का तमंचे के बल पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है को फर्रुखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके एक साथी की तलाश अभी जारी है. आरोप है कि सिपाही ने बुद्धवार के दिन छात्रा को पहले किडनैप किया, इसके बाद तमंचे के बल पर उसे कार में बैठा लिया। फिर चलती कार में रेप किया।

जब छात्रा दोपहर तक घर नहीं पहुंची, तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने कस्बे में छात्रा को एक कार से धक्का मारकर उतारते देख लिया। पिता समेत कुछ लोगों ने बाइक से कार का पीछा कर रोक लिया। इस बीच मौका पाकर ड्राइवर तो भाग निकला, लेकिन लोगों ने सिपाही को दबोच लिया और पुलिस को के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की शिकायत पर सिपाही और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को एएसपी डॉ0 संजय कुमार सिंह ने सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ को सौंपी है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा-11 में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने बताया- बुधवार सुबह 7:30 बजे मेरी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर एक इंडिगो कार आकर रुकी। कार से सिपाही विनय चौहान निकला। वो मेरी बेटी को कार में खींचने लगा। बेटी ने हाथ छुड़ाने और चिल्लाने की कोशिश की, तो कार के ड्राइवर ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उन दोनों ने बेटी को जबरन कार में बैठा लिया।

पीडिता के पिता ने बताया चलती कार में सिपाही विनय ने मेरी बेटी के साथ रेप किया। इस दौरान उसके साथी ने उस पर तमंचा तान कर रखा था। 4-5 घंटे के बाद दोनों बेटी को घर के पास ही कार से धक्का मारकर उतारने लगे। इसी दौरान मैंने और मेरे कुछ साथियों ने उन लोगों को ऐसा करते देख लिया। इसके बाद हम लोगों ने कार का बाइक से पीछा किया। करीब 200 मीटर जाने के बाद कार को ओवरटेक करके बाइक उसके आगे लगा दी। इस बीच ड्राइवर तो निकलकर भाग गया, लेकिन सिपाही विनय चौहान को हम लोगों ने पकड़ लिया। इस पर वह हम लोगों से मारपीट करने लगा। हमने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। विनय महिला थाने में पोस्टेड है।

इस मामले को लेकर छात्रा के पिता ने आरोपी सिपाही और उसके साथी के खिलाफ नवाबगंज थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। एएसपी डॉ0 संजय कुमार सिंह ने बताया आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच मोहम्मदाबाद सीओ को सौंपी गई है। सीओ की रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक टीम बनाई गई है, जो जांच कर रिपोर्ट देगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *