रामपुर में खाकी का अपमान! बजरंग दल नेता ने दी थाना फूंकने की धमकी, बोले— “जिस दरोगा की औकात है मारकर दिखाए”; देखे वायरल हुआ वीडियो, वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल के बाद अब मांग रहा माफी

गौरव जैन 

रामपुर (यूपी): उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के केमरी थाने से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहां सत्ता और संगठन की धमक में एक नेता ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सूरज पटेल ने रविवार को थाने के भीतर घुसकर पुलिसकर्मियों को न केवल भद्दी गालियां दीं, बल्कि पूरे थाने को आग लगाने की धमकी तक दे डाली।

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, सूरज पटेल किसी ‘लव जिहाद’ के मामले में एक पक्ष की पैरवी करने थाने पहुँचे थे। वहां पुलिस ने उन्हें मिलने से रोका, तो नेताजी आगबबूला हो गए। उस समय थाना प्रभारी हिमांशु चौहान वहां मौजूद नहीं थे।

वायरल वीडियो की कड़वी सच्चाई: सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सूरज पटेल पुलिसकर्मियों को ललकारते हुए कह रहे हैं— “जिस इंस्पेक्टर की औकात है, जिस दारोगा की औकात है, मुझे मारकर दिखाए। आग लगा देंगे थाने को! देखता हूं कौन बचाता है इन्हें।” हद तो तब हो गई जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे और वहां मौजूद सिपाही मूकदर्शक बने रहे। जब एक दीवान ने गाली देने से मना किया, तो नेताजी ने उन्हें ‘शांत रहने’ की हिदायत तक दे डाली।

कार्रवाई के डर से ‘सॉरी’ वाला यू-टर्न: जैसे ही यह वीडियो पुलिस अधीक्षक (SP) विद्या सागर मिश्र के संज्ञान में आया और पुलिस ने धरपकड़ शुरू की, सूरज पटेल के तेवर ठंडे पड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में एक दूसरा वीडियो जारी किया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘आवेश’ में आ गए थे और इसके लिए वह बार-बार क्षमा प्रार्थी हैं।

संगठन लेगा एक्शन, पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई: बजरंग दल के विभाग मंत्री (मुरादाबाद मंडल) अमृत गौड़ ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया है और सूरज पटेल को पदमुक्त करने के लिए प्रांत को संस्तुति भेज दी है। वहीं, रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्र ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और थाने में अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *