मंत्रीजी की ‘कन्फ्यूजन’ या सोची-समझी राजनीति? पहले सलमान खान को बताया देशद्रोही, फांसी देने की किया मांग, विरोध हुआ तो शाहरुख खान को लपेटा; बोले— “पाकिस्तान को दी ₹265 करोड़ की फंडिंग”, कांग्रेस ने कहा “एक से एक जाहिल भरे हुए हैं BJP में”

आदिल अहमद

अलीगढ़/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह अपने बयानों के चलते एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स— सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर दिए गए उनके बयानों ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक भूचाल ला दिया है।

पहले सलमान खान पर बरसे मंत्रीजी: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक 41 सेकेंड के वीडियो में रघुराज सिंह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर जमकर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा:

“सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है। वे हिंदुओं से पैसा कमाकर पाकिस्तान और बांग्लादेश को सपोर्ट करते हैं। सलमान देशद्रोही हैं, उनकी फिल्मों का बहिष्कार होना चाहिए और उन्हें फांसी दे देनी चाहिए।”

विवाद बढ़ा तो मारी ‘पलटी’, अब शाहरुख पर दागे तीर: जैसे ही सलमान खान को लेकर दिया गया बयान वायरल हुआ और विरोध शुरू हुआ, मंत्री रघुराज सिंह ने तुरंत अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। अब सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे सलमान नहीं बल्कि शाहरुख खान की बात कर रहे थे।

शाहरुख खान पर लगाए गंभीर आरोप: मंत्री ने शाहरुख खान को निशाने पर लेते हुए कहा:

  • फंडिंग का आरोप: शाहरुख खान ने पाकिस्तान को ₹265 करोड़ की फंडिंग की है।
  • दोहरा मापदंड: शाहरुख भारत में मॉब लिंचिंग की बात करते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साधे रहते हैं।
  • स्पष्टीकरण: “सलमान अच्छे अभिनेता हैं, जुबान फिसलने की वजह से उनका नाम आ गया था, असली निशाना तो शाहरुख खान ही थे।”

सियासी प्रतिक्रिया का इंतजार: मंत्री रघुराज सिंह के इस ‘अलटी-पलटी’ वाले बयान पर अभी तक भाजपा आलाकमान या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। वहीं, सलमान और शाहरुख खान की ओर से भी इस अपमानजनक बयान पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।

इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करके लिखा है कि

यह यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह हैं संविधान की शपथ ली है लेकिन इनकी भाषा और इनके विचार सुनिए यह whatsapp के नफ़रती चिंटुओं से भी दो हाथ आगे हैं एक से एक जाहिल भरे हुए हैं BJP में

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *