कानपुर: फायर ब्रिगेड की गाडी की ट्रक से आमने सामने हुई टक्कर में 5 पुलिस कर्मी घायल

मो0 कुमेल
कानपुर. कानपुर देहात में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। माती एसपी आफिस के सामने ललितपुर झांसी फायर बिग्रेड की टीम की गाड़ी व मौरंग लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












