राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: वेब सीरिज़ की शूटिंग के दरमियान अभिनेत्री से रेप के आरोप में चार गिरफ्तार

मुकेश यादव
डेस्क: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पर एक वेब सीरिज़ की शूटिंग के दरमियान अभिनेत्री के साथ रेप करने का आरोप है. इस प्रकरण में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन आरोपियों पर वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक अभिनेत्री के साथ रेप करने का इल्जाम लगा है। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश आमावतार पाल, अमन बरनवाल, सलीम सय्यद और अब्दुल सय्यद है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कास्टिंग डायरेक्टर पाल एक अश्लील फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री को जबरदस्ती मढ़ के एक बंगले में ले गया था। जहां सलीम सैयद, अब्दुल सईद और अमन बरनवाल पहले से ही मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि पाल गोवा और शिमला में छिपा था। गुरुवार को पुलिस को पाल के वर्सोवा पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मामले के अन्य आरोपियों को भी वर्सोवा और बोरीवली से पकड़े गए।
बता दें कि क्राइम ब्रांच ने कुल चार मामले दर्ज किए थे, जिसमें व्यवसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री-मॉडल गहना वशिष्ठ सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था। वहीं फरवरी 2021 में प्राॅपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट का पर्दाफाश किया था और मालवानी थाने में चार मामले दर्ज किए थे।











