एसएसबी मुख्यालय पर मासिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर क्षेत्र के गदनिया स्थित एसएसबी मुख्यालय पर 39वी वाहिनी के जवानों के द्वारा मंगलवार को एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह के अध्यक्षता में मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट मुन्ना सिंह ने रिटायर्ड हुए सहायक उप-निरीक्षक सामान्य मकवाना राम का माल्यार्पण कर व प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट देकर विदा किया गया।











