कानपुर: सीआरपीऍफ़ जवान की पत्नी के हत्या प्रकरण में पुलिस ने लूट के जेवर खरीदने वाले सर्राफा को किया गिरफ्तार

मो0 कुमेल
कानपुर। सीआरपीएफ जवान की पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने लूटे गए जेवरात खरीदने वाले कानपुर देहात के रूरा निवासी सर्राफ संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने जेवरात खरीदने की बात कबूली है। पुलिस ने ने कई गहने उसके पास से बरामद किए हैं।

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने लूटे हुए जेवरात रूरा निवासी सराफ संजय सिंह को बेचे थे। संजय को पता था कि गहने लूट के हैं, इसके बावजूद कम रुपये में गहने खरीद लिए थे। आरोपियों को संजय ने 82 हजार रुपये दिए थे। संजय की मिलीभगत आरोपियों के साथ स्पष्ट हुई है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब केवल राशिद फरार है। जिसकी तलाश जारी है।











