वाराणसी: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना आदमपुर और जैतपुरा की संयुक्त शांति समिति बैठक में बोले एसीपी कोतवाली, अमन-ओ-सुकून तथा मेल मुहब्बत से एक साथ मनाये दोनों त्यौहार

फुल मुहम्मद “लड्डू”
वाराणसी। आगामी त्योहारों के संयुक्त रूप से पड़ने पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस जी जान से अपनी तैयारी में त्योहारों को शांति पूर्वक निपटाने के लिए जुटी हुई है। गौरतलब हो कि शब-ए-बरात और होली दोनों एक ही दिन पड़ने के कारण शहर के सुकून का निजाम गैर अमन पसंदों के ज़रिये ख़राब न कर सके इसके लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दिया है। इस क्रम में लगभग सभी थानों पर स्थापित शांति समिति की बैठकों का सिलसिला जारी है।

एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने समिति के सदस्यों और सम्मानित नागरिको को संबोधित करते हुवे कहा कि दोनों त्यौहार एक ही दिन पड़ने पर यह अमन-ओ-सुकून और आपसी मुहब्बत की निशानी पेश करे। दोनों ही समुदाय आपस में मिलकर त्योहारों की खुशियों को मनाये। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।











