शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को 91वे शहीद दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। पूरे देश में शहीद दिवस के मौके पर हमारे वीर सपूतों को याद कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी को लेकर शहीद दिवस के अवसर पर कल बुधवार को लखीमपुर जिले के पलिया तहसील के मेला सिंह चौराहे पर देर शाम पूर्व चेयरमैन के0बी0 गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का 91वे शहीद दिवस पर उनको याद करते हुए राजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता (आशु), श्याम गुप्ता, महबूब, नीलू सहित बहुत से व्यापारियों ने उक्त तीनों बलिदानी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।












