महज़ 700 रुपया और मोबाइल की खातिर दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र के लोहता थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में सोमवार 21 मार्च की सुबह गन्ने के खेत में शव मिले शव के सम्बंध ने पुलिस ने सफल खुलासा करते हुवे हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या अभियुक्त मृतक का दोस्त था और महज़ एक मोबाइल तथा 700 रुपयों के खातिर दोस्त की हत्या कर दिया था।

लोहता पुलिस लगातार घटना के अनावरण के लिए बहुत ही तेजी से कार्य कर ही रही थी। जिस क्रम में मृतक के दोस्त अशफाक उर्फ पनारू को आज गिरफ्तार कर लिया। अशफाक ने बताया कि उसने अशरफ को मोबाइल व सात सौ रुपये के लालच में शराब पिलाकर हत्या कर दी थी। आवश्यक कार्यवाही करते हुये लोहता थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने अशफाक उर्फ पनारू को भेजा जेल दिया है।











