एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने धर्म गुरुओ के साथ किया बैठक, ताकि शहर में अमन-ओ-चैन रहे कायम

अजीत शर्मा
वाराणसी: बाद नमाज़-ए-जुमा कई शहरो में हुई हिंसा के मद्देनज़र आज एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न धर्म गुरुओ के साथ बैठक किया और शहर में अमन-ओ-सुकून कायम रखने की अपील किया। चेतगंज स्थित ऑफिस में हुई इस बैठक का उद्देश्य इन दिनों देश-प्रदेश में फैली अराजकता पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से सभी धर्म गुरुओं को एकजुट करना है।












