प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ पार्टी की सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी को अखिलेश यादव ने किया भंग

तौसीफ अहमद/रेहान अहमद
लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़ पार्टी की सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भंग कर दिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल कार्य करते रहेंगे।











