त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्र में पैदल गश्त

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए0 सतीश गणेश के हुक्म की तामील करते हुवे पुलिस ने शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में अर्ध सैनिक बलों के साथ पैदल गश्त कर आम नागरिको को भरोसा दिलाया कि आपकी सुरक्षा में वह सदैव तत्पर है।

इस पैदल गश्त के दरमियान बेवजह खड़े अथवा संदिग्ध दिख रहे लोगो को रोका और टोका गया। इस मौके पर क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया गया कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है।











